फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुराने सर्वे के मुताबिक रेल लाइन बिछवाने की मांग

पुराने सर्वे के मुताबिक रेल लाइन बिछवाने की मांग

Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुराने सर्वे के मुताबिक रेल लाइन बिछवाने की मांग
रेलवे लाइन बिछवाने की मांग
विज्ञापन


कैराना। क्षेत्र के लोगों ने प्रस्तावित मेरठ-पानीपत रेल लाइन का निर्माण पुराने सर्वे के अनुसार कराने की मांग की है।
मंगलवार को अलीपुर के ग्राम प्रधान फरमान अली, प्रधान पुत्र जहानपुरा इंतजार अली, जाबिर मुखिया, एडवोकेट नीरज चौहान, साजिद, नदीम, दस्तावेज लेखक जावेद अली, हाजी मुस्तफा सहित ग्राम प्रधानों, सभासद व अधिवक्ताओं ने तहसील कैराना में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि कैराना क्षेत्र को रेल यातायात की सुविधा दिलाने के लिए पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने संसद सत्र में मुद्दा उठाया था। 2016 में मेरठ पानीपत रेलवे लाइन के निर्माण हेतु 2200 करोड़ रुपये की मंजूरी रेल मंत्रालय से दी गई थी। अब कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बागपत से निकलवाना चाहते हैं। जबकि पूर्व में इस लाइन के लिए सर्वे हुआ था, जिसके तहत पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन को वाया कैराना, शामली, बुढ़ाना व सरधना से निकाला जाना था। उन्होंने पुराने सर्वे के अनुसार ही रेलवे लाइन का निर्माण कराये जाने की मांग की है।

राशन वितरण में धांधली का आरोप, प्रदर्शन
कैराना। गांव मलकपुर के लोगों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली करने तथा राशन को कालाबाजारी कर बेचने का आरोप लगाकर तहसील में प्रदर्शन किया। मंगलवार को तहसील कैराना में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में राशन डीलर अपनी मनमर्जी से राशन का वितरण करता है। समय पर राशन वितरण नहीं किया जा रहा है, जिस कारण कार्डधारक परेशान है। इस दौरान इरफान, यासीन, फिरदौस, नौशिदा, नूरजहां, तसमीना, मुनीजा, वलेदीन, राशिदा, जमील, मुनव्वर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed