{"_id":"5b54d2e94f1c1bc6508b6519","slug":"61532285673-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार ग्राम स्वराज सैनिक बनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार ग्राम स्वराज सैनिक बनाने का निर्णय
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार ग्राम स्वराज सैनिक बनाने का निर्णय
शामली। ग्राम स्वराज मंच संगठन की तरफ से जिले में एक हजार ग्राम स्वराज सैनिक तैयार किए जाएंगे, जो संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
रविवार को शामली में हनुमानधाम पर ग्राम स्वराज मंच की बैठक हुई। उसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख परशुराम चौधरी ने ग्राम स्वराज मंच की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज मंच समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान जिला एवं ब्लाक की समितियों का गठन भी किया गया। जिला संयोजक डाक्टर उपेंद्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिले में एक हजार ग्राम स्वराज सैनिक बनाए जाएं। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित गोयल रहे, जबकि संचालन अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुखचैन वालिया, सतीश गर्ग, दीपक राणा, राजकुमार मौर्य, सज्जन सिंह, जसवीर चौहान, मनोज गोयल, सचिन निर्वाल और सचिन कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।