{"_id":"5afb286a4f1c1be0408b5a68","slug":"61526409322-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुगोष्ठी में मुर्रा नस्ल की भैंस व गाय पालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुगोष्ठी में मुर्रा नस्ल की भैंस व गाय पालन पर जोर
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोष्ठी में गाय पालन पर जोर
शामली। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना द्वारा संचालित दुग्ध अभिलेखन केंद्र शामली के तहत भैंसवाल गांव में प्रगतिशील पशुुपालक गोष्ठी आयोजित की गई। मुर्रा नस्ल की भैंस व हरियाणा गाय के पालन पर जोर दिया गया।
मंगलवार को भैैंसवाल गांव में प्रगतिशील पशुपालक गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदय भान भारती व पशुधन सहायक कृष्णपाल सिंह व कृष्ण कुमार ने योजना के बारे में जानकारी दी। पशुपालकों को अवगत कराया कि योजना मुर्रा नस्ल की भैंस व हरियाणा गाय के पालन पर केंद्र सरकार विशेष बल दे रही है। पशुपालकों को अपने पशुओं की बीमारी से बचाव के लिए समय- समय पर पशुपालन विभाग से टीकाकरण कराने का सुझाव दिया। पशुपालन विभागों के डाक्टरों ने बताया कि पशुपालक उन्नत पशुओं का पालन करे, जिससे उन्नत पशुओं का पालन कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आय दुगनी कर सके। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, कुलतार, योगेश, प्रभात, महताब, अरुण, धनराज सिंह, हरीश कुमार, समरपाल, सुखपाल आदि पशुपालकों ने हिस्सा लिया।