{"_id":"5ab6a4804f1c1b00768b77cc","slug":"61521919104-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने, ईएसआई व ईपीएफ न मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
शनिवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विद्युत संविदा कर्मचारियों को साथ लेकर खेड़ीकरमू स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर कहा कि संविदा कर्मचारियों को ठेकेदारों द्वारा कम मानदेय दिया जा रहा है। जो श्रम विभाग के आदेशों की अवहेलना है। कर्मचारियों को माह अगस्त 2017 तक न्यूनतम मासिक वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन वेतनमान पूरा नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का ईपीएफ का यूएएन नहीं दिया गया। संगठन द्वारा उठाई जा रही कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति आला अधिकारी कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। अधिकारी कम वेतन तथा ईपीएफ न देने वाले ठेकेदारों का समर्थन कर रहे है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को 31 मार्च तक पूरा नहीं किया गया तो पांच अप्रैल से कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामफूल सैनी, अब्दुल आसिफ, अंकित पंवार, जोनी, महिपाल, इंद्रपाल, बिजेंद्र, मदनपाल, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, गोपाल, जितेंद्र मलिक, सुरेश और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठगी के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
शामली। प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित महिलाओं ने सीओ सिटी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को मोहल्ला दयानंद नगर निवासी डोली अन्य महिलाओं के साथ सीओ सिटी कार्यालय पहुंची। सीओ सिटी को बताया कि सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर जिले में करीब आठ हजार प्रेरक और 500 सुपरवाइजर बनाए गए। फार्म भरने के बाद महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसके नाम पर प्रत्येक महिला से वसूली की गई। इस मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले में गंभीरता जांच कराकर से कार्रवाई कराई जाएगी।