{"_id":"5aa02a414f1c1b05738bb238","slug":"61520446017-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और अच्छे संस्कार ही सफलता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और अच्छे संस्कार ही सफलता का मंत्र
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
करनाल रोड स्थित विद्युल आईएएस एकेडमी में प्रथम टेस्ट सीरीज के उत्तीर्ण प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कृत किया। कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार के बच्चों शिक्षित बनाए और अच्छे संस्कार दें।
बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बच्चों को शिक्षा और शिक्षण का महत्व समझाया। शिक्षा से ही हमें सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करने की योग्यता प्राप्त होती है। मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत, यही मनुष्य जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। इस दौरान एकेडमी के डायरेक्टर आशु जैन, मानसी जैन, आकाश जैन और समस्त स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। समारोह में राविश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी शामली, अंशुल तंवर पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी शामली, हिमांशु चौधरी पुत्र अनिल कुमार निवासी कसेरवा कलां और 10 अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन आशु जैन ने किया।