फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों की तर्ज पर व्यापारियों को मिले आपदा बीमा योजना का लाभ

किसानों की तर्ज पर व्यापारियों को मिले आपदा बीमा योजना का लाभ

Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
किसानों की तर्ज पर व्यापारियों को मिले आपदा बीमा योजना का लाभ
व्यापारियों को मिले आपदा बीमा योजना का लाभ
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जैन अतिथि भवन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के घनश्यामदास गर्ग के चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्य्क्ष चुने जाने के उपलक्ष्य में व्यापारी अधिवेशन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का नगर इकाई की ओर से पगड़ी बांधकर व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का प्रतीक चिह्न देकर व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी एकता के कारण आज उनका संगठन 74 जिले में सक्रियता के साथ व्यापारी वर्ग की लड़ाई लड़ रहा है। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह व पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि व्यापारियों की अनदेखी किए जाने पर भाजपा सरकार का पतन हो जाएगा। समारोह में सचिन गोयल, दिनेश कुमार गुप्ता, गुणपाल जैन, पवन कंसल, सचिन, मोहन लाल चावला, नरेश सैनी, अरविंद कंसल, अनिल मित्तल, मयंक जैन, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, विपुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed