{"_id":"597e2a794f1c1beb598b4635","slug":"61501440633-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर समाज की भलाई के कार्य करें- अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर समाज की भलाई के कार्य करें- अग्रवाल
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एकजुट होकर समाज की भलाई के कार्य करने के लिए लोगों का आह्वान किया गया।
रविवार शाम हनुमानधाम स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर शहर से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लेकिन समाज के जिम्मेदार लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें, ताकि शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के हित में कार्य कर रही है तथा सुरक्षित माहौल दिया जा रहा है। सहारनपुर से विधायक संजय गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए, इससे छात्र छात्राओं में प्रतिभा निखारने की प्रेरणा जाग्रत होती है। वहीं, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं, उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
इस दौरान शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिल्वर बेल्स, सेंट आरसी, स्कॉटिश, मदरलैंड, बीएसएम, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले 85 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, संस्था के अध्यक्ष संगीत कुमार गोयल, महामंत्री सुमित कुमार बंसल और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण गोयल और विशाल गुप्ता रहे। इस दौरान शहर और देहात से आए काफी लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
-