फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   60 mobile phones distributed to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए 60 मोबाइल

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
60 mobile phones distributed to Anganwadi workers
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को र्स्माट फोन वितरण कार्यक्रम में भाग लेते ? - फोटो : SHAMLI
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए 60 मोबाइल फोन
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण का लाइव प्रसारण किया गया।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, डीपीओ संतोष श्रीवास्तव आदि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लाइव भाषण को सुना। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के संबोधन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है। सांसद ने कहा कि स्मार्ट फोन में पोषण ट्रैकर ऐप पर कार्य करने के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी लाभार्थियों का डाटा फीड किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने कुल 60 मोबाइल फोन का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉक्टर राजकुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ममता देवी, रेखा सैनी, मुख्य सेविका, कनिष्ठ सहायक रोबिन सिंह चौहान, कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed