{"_id":"61608c298ebc3e25d50cf4ac","slug":"53-35-vaccination-done-in-mega-camp-shamli-news-mrt559831938","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 53.35 प्रतिशत हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 53.35 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
शामली सीएचसी में युवती को कोरोनारोधी टीका लगाती महिला चिकित्सक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा कैंप में 53.35 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
शामली। स्वास्थ्य विभाग के अक्तूबर माह के तीसरे मेगा कैंप में 73 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 22 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 11737 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिले में 53.35 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
शासन के निर्देश पर लोगों को मेगा कैंप में आनस्पॉट बूथ पर ही रजिस्ट्रेशन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अक्तूबर माह का तीसरा मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 73 बूथों पर लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीके लगाने की व्यवस्था की थी। इनमें 15 बूथ पर कोवैक्सीन और बाकी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए थे। शासन से 22 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य दिया था, जिसमें लगभग आधा लक्ष्य ही पूरा हो सका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 22 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 11737 लोगों को टीके लगे हैं। 6993 लोगों को पहली डोज और 4744 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में 53.35 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है। टीकाकरण में वैक्सीन की 1154 वॉयल खर्च हुई हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिले मेें सीएचसी शामली, ऊन, कांधला, थानाभवन, कैराना व कुड़ाना में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 18 से 44 साल की आयु के लोगों को सीएचसी शामली, जिला अस्पताल में दो, जिनमें एक बूथ महिला विशेष, अरबन पीएचसी बरखंडी, सीएचसी कांधला, कैराना, थानाभवन, ऊन और कुड़ाना में टीके लगाएं जाएंगे। कुड़ाना सीएचसी में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। बाकी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगेगी।

शामली सीएचसी में युवक को कोरोनारोधी टीका लगाती महिला चिकित्सक।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में कोरोनारोधी टीका लगवाने से पूर्व पंजीकरण करवाते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में रैली को झंडी दिखाते एसीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक।- फोटो : SHAMLI