{"_id":"5c9d13ccbdec22141b2b5c0f","slug":"51553798092-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील बूथों पर बरती जाए चौकसी: पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील बूथों पर बरती जाए चौकसी: पर्यवेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील बूथों पर होगी कड़ी चौकसी
थानाभवन। सभी संवेदनशील बूथों पर पुलिस व प्रशासन की कड़ी निगरानी होनी चाहिए। वोटिंग में गड़बड़ी से लेकर ऐसे बूथों में शांति व्यवस्था तक पुलिस व प्रशासन गंभीर रहे। बृहस्पतिवार को थानाभवन शुगर मिल के गेस्ट हाउस में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने यह निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने क्षेत्र के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे बूथों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक अधिकारियों के कंधों पर बहुत जिम्मेदारी हैं। संवेदनशील बूथों का ख़ास ध्यान रखा जाए। चुनाव के दौरान ऐसी जगह पर लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उपद्रव पैदा करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी चिह्नित किया जाए। उनकी सूची तैयार कर प्रशासन को भेजी जाए। उनकी वर्तमान स्थिति की भी जानकारी जुटाई जाए। चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति बाधा पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।