फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने की योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने की योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग

Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने की योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्व विद्यालय छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए पैदल मार्च निकाला और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त केबी सिंह को भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

सपा कार्यकर्ता मंगलवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जिला सचिव उमेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। एडीएम वित्त राजस्व केबी सिंह को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि प्रदेश सरकार जनतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम करही है। प्रदेश क ी भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाएं। ज्ञापन को देने वालों में कैराना विधानसभा के अध्यक्ष सतपाल कश्यप, शामली विधानसभा के अध्यक्ष मांगेराम मलिक, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सभा के जिलाध्यक्ष रवि बालियान, जिला सचिव मोहित देशवाल, जिला उपाध्यक्ष ममरेज राणा, रहमान राणा, इंद्र सैनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, डाक्टर जिला सचिव अहसान राणा, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, बनत नगर अध्यक्ष वाजिद खान, सैयद नदीम अली, नौशाद इदरीश, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजन जावला, अंकित कुमार, सत्यांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed