{"_id":"5b96c348867a55019d616abc","slug":"51536607048-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को अनशन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए अनशन
शामली। कैराना तहसील क्षेत्र के गांव ऐरटी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ग्रामीण अनशन पर बैठ गया।
सोमवार को शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे गांव ऐरटी निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार कैराना तहसील में अधिकारियों से की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसी कारण उन्हें अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। वेदप्रकाश का कहना है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी, वह आंदोलन करेगा।