{"_id":"5b6c89cd4f1c1b61508b7fde","slug":"51533839821-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार गिरी, तीन बच्चे और महिला दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार गिरी, तीन बच्चे और महिला दबी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
मलबे में दबकर तीन बच्चों सहित महिला जख्मी
जलालाबाद। जलालाबाद के मोहल्ला मोमदीगंज में सीलन के कारण एक मकान की दीवर गिरने से सड़क पर जा रहे तीन बच्चे और एक महिला दब गई। शोर-शराबा होने पर लोगोें ने सभी को बाहर निकाला और घायलावस्था में अस्पताल भिजवाया।
कस्बे के मोहल्ला मोमदीगंज में शाहनवाज का मकान है। पिछले कई दिनों से चल रहे बूंदाबांदी के कारण मकान की दीवार में सीलन आ गई थी। बृहस्पतिवार की शाम अचानक दीवार भरभराकर गली में गिर गई। इस दौरान गली में जा रहे रुकसाना पत्नी इस्लाम उम्र 45 वर्ष, अमन पुत्र जयभगवान 12 वर्ष, सादमान पुत्र इमरान मंसूरी 12 वर्ष, इंसा पुत्री इमरान 10 वर्ष दब गए। दीवार गिरने पर सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भेजवाया, जहां पर उनकी हालत गंभीर है। उधर, हादसे की सूचना पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे चेयरमैन अब्दुल गफफार, पूर्व अशरफ, पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने हादसे पर दुख जाहिर किया।