फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैंप लगाकर वसूल किया चार लाख रुपये विद्युत बिल

कैंप लगाकर वसूल किया चार लाख रुपये विद्युत बिल

Tue, 03 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैंप लगाकर वसूल किया चार लाख रुपये विद्युत बिल
कैंप लगाकर वसूल किया चार लाख रुपये विद्युत बिल
विज्ञापन

कांधला।
कस्बा एलम में जन सुविधा केंद्र पर विद्युत विभाग के द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब चार लाख रुपये वसूल किए गए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के गलत बिलों को ठीक करके बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

सोमवार को अधिशासी अभियंता सुधीर भारती के आदेश पर उपखंड अधिकारी मदन पाल के नेतृत्व में जेई कयूम अहमद व जेई संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बा एलम के आदर्श नगर स्थित जन सुविधा केंद्र पर कैंप लगाया। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान टीम के लोगों ने बकायेदार उपभोक्ताओं से तीन लाख पचास रुपये वसूल किए। 21 उपभोक्ताओं के बिलो को ठीक करने का काम किया गया। 17 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने के साथ ही कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। बड़े बकायादारों को चेतावनी दी गई कि वह जल्द ही अपने विद्युत बिलों को जमा कर दें। अन्यथा उनके कनेक्शनों को काट दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान पूर्व में काटे गए विद्युत कनेक्शनों को जोड़कर बिजली चालू करते पाए गए 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed