{"_id":"5b39119d4f1c1b614d8b9339","slug":"51530466717-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध रूप से ट्रेक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध रूप से ट्रेक पर पड़ा मिला युवक का शव
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
जलालाबाद। जलालाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना दी कि आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर जीआरपी थाने से दरोगा रणपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, सुनिल कुमार आदि ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार युवक की शनाख्त रामवीर पुत्र कटार सिह (28) न्यू विकास कॉलोनी लोनी जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि सुबह चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। उधर, थानाभवन निवासी कल्लू अपने बच्चों के साथ गंगोह से थानाभवन आ रहा था। सामने से आ रही एक कार चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।