फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गले मिलकर मनाई ईद, बांटी खुशियां

गले मिलकर मनाई ईद, बांटी खुशियां

Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गले मिलकर मनाई ईद, बांटी खुशियां
मुस्लिमों ने गले मिलकर मनाई ईद, बांटी खुशियां
विज्ञापन

झिंझाना। ईद-उल फितर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शनिवार को झिंझाना में ईदगाह में मौलवी अकरम ने 8.30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद तकरीर हुई। जिसमें देश में अमन, अखंडता व कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई। ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इसके अलावा कस्बा झिंझाना स्थित मस्जिद नीला रोजा, क्षेत्र के गांव बिडौली सैदान, टपराना आदि गांवों में भी ईदगाह के मैदान पर ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह के अलावा थाना प्रभारी एमएस गिल ने पुलिस के साथ व्यवस्था बनाए रखी। बाद में दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दीं और मिठाई खिलाई। ं
भाईचारे और प्यार के साथ मनाई ईद
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। वहीं, हिंदू समाज के लोगों ने भी गले मिलकर ईद की बधाई दीं। ईदगाह के मैदान पर ईद उल फितर की नमाज मौलाना मुफ्ती कासिम साहब ने अदा कराई। जामा मस्जिद में मौलाना ऐनाउल हक ने, मौलवियों वाली मस्जिद में मौलाना सारिक हुसैन ने, मदरसा मिफ्ता उल उलूम में मोहतमीम मौलाना हफीउल्ला खान ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के बाद हुई तकरीर में गरीबों की मदद करने, भाईचारा बढ़ाने, पांचों वक्त की नमाज पढ़ने तथा कौम व देश की तरक्की के लिए दुआ कराई गई।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान के बाहर लगे मेले से बच्चों ने खेल खिलौने व मिठाई तथा घरेलू सामान की खरीदारी की। गरीब परिवारों को इमदाद करते हुए जकात बांटी। इस दौरान ईदगाह मैदान के पास सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed