फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नई बस्ती में जलभराव से लोग परेशान

नई बस्ती में जलभराव से लोग परेशान

Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नई बस्ती में जलभराव से लोग परेशान
कांधला नई बस्ती में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

कांधला।
कस्बा कांधला की नई बस्ती कांधला देहात में जलनिकासी नहीं होने के कारण सड़क में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
नई बस्ती कांधला देहात में जलनिकासी न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। बस्ती के लोगों का कहना है कि जलनिकासी न होने के कारण यह समस्या हो रही है। सुलेमान, रहबर, जिंदा, शहजाद , उमेद, आकिल, उस्मान आदि ने बताया कि बस्ती में जलनिकासी केलिए एक नाला बनाया गया था, जिसको पालिका प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया। लगातार शिकायत के बाद पालिका प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि नाले का पुन: निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। हालांकि बार बार आश्वासन के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बस्ती के लोगों का कहना है कि रमजान में नमाज को जाते समय भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed