{"_id":"5b142c2a4f1c1bfa6e8b6067","slug":"51528048682-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में सीटें आधी, पंजीकरण हुए डबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में सीटें आधी, पंजीकरण हुए डबल
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों में सीटें आधी, पंजीकरण हुए डबल
शामली।
चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। जनपद में दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज हैं। सभी संकायों में मिलाकर करीब 2200 सीटें है। रविवार तक पंजीकरण की संख्या डबल हो चुकी है। यूनिवर्सिटी की तिथि के अनुसार अभी दो दिन शेष है। जबकि सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण न होने से यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तिथि बढ़ाई जाएगी।
डिग्री कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। यूनिवर्सिटी की गाइडलाइन के अनुसार अभी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि पांत जून है। जनपद के चारों कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि में करीब 2200 सीटें है, जिनके सापेक्ष में रविवार चार बजे तक 4369 पंजीकरण हो चुके हैं। जो सीटों की संख्या के अनुपात में दोगुना है। यूनिवर्सिटी की गाइडलाइन के अनुसार अभी दो दिन शेष हैं। सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राओं के अभी तक पंजीकरण न होने के चलते यूनिवर्सिटी द्वारा डेट बढ़ाई जानी सुनिश्चित है। अभी तक पंजीकरण प्रक्रिया ढीली है। जबकि पूर्व वर्ष में जनपद में करीब 18 हजार पंजीकरण हुए थे। जनपद के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में करीब 500 सीट और बीकॉम में 120 सीट है। कांधला के हिंदू राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में 240, बीएससी में 180 और बीकॉम में 120 सीटें है। वहीं, कैराना के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में बीए में 320, बीएससी में 120 और बीकॉम में भी 120 सीटें है। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज में बीएससी में 300, बीकॉम में 120 और बीएससी कृषि में 160 सीटें उपलब्ध है।
जनपद में पंजीकरण और संकायवार सीटों की स्थिति
विषय पंजीकरण संख्या संकायवार सीटों की संख्या
बीए 2108 1060
बीएससी 962 600
बीकॉम 609 360
बीएससी कृषि 678 160
--प्रोफेशनल कोर्स की ओर नहीं विद्यार्थियों का रुझान
प्रोफेशनल कोर्स की ओर से दिन पर दिन विद्यार्थियों को रुझान कम होता जा रहा है। जनपद में इस बार भी बीबीए और बीसीए कोर्स के प्रति कोई खास रुझान नहीं दिखा। अभी तक जनपद में बीबीए में केवल एक पंजीकरण हुआ है। वहीं, बीसीए में केवल 11 पंजीकरण हो सकें है।