{"_id":"5af9d9c64f1c1be5408b5543","slug":"51526323654-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी कमिश्नर-डीआईजी की गाड़ियां, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी कमिश्नर-डीआईजी की गाड़ियां, मचा हड़कंप
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम में फंसी कमिश्नर-डीआईजी की गाड़ियां, मचा हड़कंप
शामली। जाम के कारण आमजन ही नहीं अधिकारी भी परेशान है। सोमवार को जाम में डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों की गाड़ियां फंस गई। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में गाड़ियों को जाम से बाहर निकाला गया।
शामली में जाम लगना रोजाना की बात है। लोगों की अव्यवस्था के चलते यहां जाम लग रहा है। इस जाम में रोजाना आम जनता के साथ अधिकारी और पुलिस भी फंस रही है, लेकिन जाम से निपटने का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा है। सोमवार को कमिश्नर और डीआईजी कैराना के उपचुनाव के मद्देनजर शामली के वीवी इंटर कॉलेज में आए हुए थे। जब दोनों अधिकारी लौट रहे थे तो शहर के मुख्य मार्ग पर जाम में उनकी गाड़ियां फंस गई। दोनों साइड जाम होने के कारण वह कोतवाली से कुछ कदमों पर जाम में फंसे रहे। डीआईजी और कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंसी होने की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। शामली पुलिस बड़ी मुश्किल गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया और अधिकारियों की गाड़ियां निकलवाई।