फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेरठ करनाल मार्ग पर सिभांलका गांव में बने फुट ओवर ब्रिज

मेरठ करनाल मार्ग पर सिभांलका गांव में बने फुट ओवर ब्रिज

Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेरठ करनाल मार्ग पर सिभांलका गांव में बने फुट ओवर ब्रिज
मेेरठ-करनाल मार्ग पर सिंभालका गांव में बने फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत ताजपुर सिंभालका मे रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना। भाजपा सरकार की उपलब्धि का गुणगान किया। ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल मार्ग पर फुटओवर ब्रिज बनाने व सल्फा को सिंभालका गांव को जोड़ने के लिए सड़क बनाने की मांग उठाई है।

बृहस्पतिवार की रात नौ बजे ताजपुर सिंभालका गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बेसिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की पेयजल, विधवा- वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड किसानों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर सिंभालका गांव के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर जाम लगने से सड़क पार करने के लिए स्कूली बच्चो व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सिंभालका गांव से सल्फा गांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण करने की समस्याएं रखी। इस मौके पर शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्टर लगाकर स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी शामली देव रंजन वर्मा, एडीएम केेबी सिंह, डीडीओ बलरामकुमार, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा, बीएसए चंद्रशेखर, डीपीआर ओ नरेश चंद व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक व सभी खंड शिक्षा अधिकारी समेत सिभालका के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed