{"_id":"5a7c9b334f1c1b4e588b780b","slug":"51518115635-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला में पांच वर्ष में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस संबंध में कांधला नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और पूर्व सभासद ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी।
कस्बा कांधला मोेहल्ला मिर्दगान निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम और मोहल्ला मौलानान निवासी पूर्व सभासद अफजाल अली ने कुछ दिन पूर्व ही उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा को पत्र भेजकर आरोप लगाया गया था कि पांच वर्षों में कांधला नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराए गए विकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुए। साथ ही कैराना बाईपास डिवाइडर के निर्माण में भी वित्तीय अनियमितता की गई है। सड़कों को मानक के अनुरूप नहीं बनाने के कारण समय से पूर्व ही गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। वहीं, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने में भी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कराने का निर्देश दिया गया है। तीन सदस्य जांच समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम कैराना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम को शामिल किया गया है। विकास कार्यों की जांच के लिए 15 फरवरी को जांच समिति कांधला नगर पालिका कार्यालय पहुंचेगी। वहीं, एसडीएम कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य ने नगर पालिका कांधला के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर पांच वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों से संबंधित पत्रावली की प्रति जांच समिति को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।