फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
शामली।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने अलसुबह छह बजे दो मोहल्लों में छापामारी कर वहां से बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग की टीम ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

विद्युत निगम के एक्सईएन शैलेंद्र गौतम, एसडीओ ब्रजमोहन, जेई प्रमोद शर्मा व अरविंद कुमार तथा संविदा लाइनमैन संजय कुमार ने साथ टीम के साथ बृहस्पतिवार की अलसुबह करीब छह बजे शहर में छापामारी की। विभाग की टीम ने शामली शहर के मोहल्ला सरवर पीर कॉलोनी और दयानंदनगर में विद्युत चोरी पकड़ी है। एक्सईएन शैलेंद्र गौतम ने बताया कि टीम ने आठ लोगों को विद्युत चोरी करते मौके पर ही पकड़ा है। इन लोगों के खिलाफ शामली सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है विभाग की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed