{"_id":"60fc5db38ebc3eb2be204c96","slug":"50-thousand-fine-on-five-vehicles-shamli-news-mrt548880583","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाहनों पर 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वाहनों पर 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वाहनों पर 50 हजार जुर्माना
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन एआरटीओ मुंशीलाल ने जनपद में स्थित प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित सभी 14 जांच केंद्रों पर नियमानुसार वाहनों के प्रदूषण की जांच होना पाया गया। इसके बाद 40 वाहनों की जांच की गई, जिसमें पांच वाहनों का ज्यादा प्रदूषण होने के कारण चालान किया गया। इन वाहनों से 50 हजार प्रशमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान लोगों को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
उधर, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने यातायात पुलिस के साथ शहर के मुख्य स्थानों पर वाहनों के प्रेशर हॉर्न, हूटर, कारों के शीशे पर लगी काली फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर काली फिल्म लगी मिलने पर चालान किए।
यमुना पुल पर रिबन लगाए
कैराना। सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा यमुना पुल की जगह जगह से टूटी हुई रैलिंग पर रात के अंधेरे में चमकने वाले रिबन लगाये गये।
साठ के दशक में बने यमुना नदी के पुल की रैलिंग दोनों साइड से जगह जगह से टूटी हुई है। जिस कारण रात में हादसा होने का डर बना रहता है। शनिवार को सड़क सुरक्षा विभाग शामली द्वारा श्रमिकों की सहायता से यमुना पुल की टूटी रैलिंग के खाली हिस्सों पर रात के अंधेरे में चमकने वाले रिबन लगाये गये ताकि रात में हादसे की संभावना नहीं रहे। संवाद