फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक सप्ताह में पांच हजार ने कर दिए आवेदन

एक सप्ताह में पांच हजार ने कर दिए आवेदन

Wed, 02 Jan 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में पांच हजार ने कर दिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। भारत सरकार की ओर से नए मानकों के साथ दोबारा शुरू हुई उज्ज्वला योजना जिले में तेजी के साथ शुरू हो गई है। स्थिति ये है कि मुफ्त कनेक्शन लेने के लिए पिछले सात दिन में पांच हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं।
तीन साल पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से वर्ष 2011 की मतगणना के आधार पर पात्रों की सूची भेजी गई थी। मगर इस सूची में कई ऐसे लोगों के नाम नहीं थे, जो वास्तव में गरीब थे। इस कारण उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे। इस वजह से बड़ी संख्या में पात्र योजना का लाभ लेने से छूट गए थे। यह देखते हुए अब तेल कंपनी ने देशभर में नए मानकों के साथ इस योजना की शुरूआत की है। अब इस योजना में पात्रता के दायरे में आने वाला परिवार चाहे वह किसी भी जाति या समाज का हो। यदि वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने की सरकारी अर्हता रखता है और उसके पास पहले कोई गैस कनेक्शन नहीं है। उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने यह योजना जिले में करीब एक माह पूर्व शुरू कर दी थी, लेकिन तेल कंपनी के साफ्टवेयर में दिक्कतें आने के कारण आवेदन लेने में दिक्कतें हो रही थी। पिछले एक सप्ताह से कंपनी का साफ्टवेयर तेेजी से काम कर रहा है, इसी का कारण है कि जिले की सभी एजेंसियों पर अब तक पांच हजार आवेदन गैस एजेंसियों पर जमा हो चुके हैं, जिन्हें तेल कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। तेल कंपनी इन आवेदनों केे जांच के बाद जैसे ही पास करेगी, वैसे ही लोगों को योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर, रेग्युलेटर और पाइप फ्री
इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के लिए सिलिंडर, रेग्युलेटर और पाइप फ्री होगा। जबकि उन्हें सिर्फ गैस और चूल्हे के पैसे देने होंगे। यदि परिवार यह रकम देने में भी समर्थ नहीं है तो उपभोक्ता को लोन पर कनेक्शन जारी किया जाएगा और इसकी करीब 1600 रुपये की रकम उनकी सब्सिडी से काटी जाएगी।


जिले में 21 गैस एजेंसियां हैं। सभी पर आवेदन आ रहे हैं। करीब पांच हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। जिन्हें एजेंसियों द्वारा अपनी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। आवेदकों की कंपनी स्तर से जांच होगी कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक ये पूरा करते हैं या नहीं। इसके बाद कंपनी द्वारा पात्रों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। - रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed