फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क दुर्घटना में जेठानी की मौत, देवरानी घायल

सड़क दुर्घटना में जेठानी की मौत, देवरानी घायल

Fri, 17 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जेठानी की मौत, देवरानी घायल
थानाभवन। मोहल्ला कस्सावान निवासी खैरूनिशा (60) पत्नी शौकत अली अपनी देवरानी परवीन (45) पत्नी इंतजार के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर दवाई लेने के लिए क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी गई थी। यहां से जलालाबाद आने के बाद करीब पौने चार बजे दोनों ने एक बाइक सवार से थानाभवन के लिए लिफ्ट मांग ली। जैसे ही वह जलालाबाद से बाहर निकले तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर सड़क किनारे जा गिरी। सिर में चोट आने के कारण खेरूनिशा की हालत गंभीर हो गई आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने खेरूनिशा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed