{"_id":"5b5616564f1c1b44748b66b1","slug":"41532368470-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिले बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिले बैग
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी।
नगर के बनखंडी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 में बैग का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि सोमवार को जितेंद्र कुमार जिला समन्वयक मिड-डे मील द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को बैग वितरित किए गए। इस इस अवसर पर रेनू सैनी, आदित्य कुमार, डीएलएड प्रशिक्षु रूबी रवि, चंदा अखिलेश यादव के अतिरिक्त बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक विद्यालय बाबरी नंबर 1 व 2 में बच्चों को बैग का वितरण किया गया। एनपीआरसी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। मौके पर प्रधानाध्यापक प्रवीण पंवार, मंजू देवी, इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, अब्दुलरहमान, सचिन शर्मा, बबीता आदि शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, जलालाबाद प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, गांव इस्माइलपुर, सोहंजनी उमरपुर की प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों द्वारा कापियां, पेंसिल और रबर वितरित की गई। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम, नगराध्यक्ष रजनीश गौतम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।