{"_id":"594034d94f1c1ba50a8b46ea","slug":"41497380057-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ालाब की दोबारा पैमाइश कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ालाब की दोबारा पैमाइश कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
दभेड़ी खुर्द में तीन दिन पूर्व कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की जांच करने राजस्व विभाग की टीम दोबारा पहुंची। टीम ने वहां जांच की और जमीन की पैमाइश करते हुए यहां पर डोलबंदी कर दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
दभेड़ी खुर्द की ग्राम प्रधान मोसिना चौधरी की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व हलका लेखपाल बालेश्वर दास की टीम ने दभेड़ी खुर्द पहुंचकर तालाब की भूमि की पैमाइश की थी। मौके पर कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद भी कुछ ग्रामीणों ने तालाब की भूमि की गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए एसडीएम से दूसरे लेखपालों से दोबारा पैमाइश कराये जाने की मांग की थी। मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल सत्यवीर सिंह, प्रदीप कुमार की टीम गठित करके दोबारा पैमाईश के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को एसडीएम द्वारा गठित लेखपालों की टीम ने दभेड़ी खुर्द पहुंचकर तालाब की भूमि की दोबारा पैमाइश की तथा डोलबंदी करायी। ग्राम प्रधान के पति मुंशाद चौहान ने बताया कि जो पहली पैमाइश में जो भूमि थी, मंगलवार को प्रशासन द्वारा की गई पैमाइश में भी वही की गई।