फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 illegal cuts in one kilometer of road

Shamli News: एक किलोमीटर सड़क में 40 अवैध कट

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
40 illegal cuts in one kilometer of road
शामली। शहर के बीच मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए डिवाइडर में बने अवैध कट पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। डिवाइडर में जगह-जगह लोगों ने शॉर्टकट के लिए अवैध कट बना दिए हैं। शहर में लगभग एक किलोमीटर डिवाइडर में 40 से ज्यादा अवैध कट बने हैं। कैराना मार्ग स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला से कुड़ाना मोड़ तक कदम-कदम पर अवैध कट बने हुए हैं।
विज्ञापन


अवैध कट से दुपहिया वाहनों के साथ ई रिक्शा तक निकल रहे हैं, जिनसे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी कई बार वाहन आपस में वाहन भिड़ने पर हल्की चोटें व आपस में नोकझोंक होती रहती है, लेकिन इस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। रविवार को टीम ने दोपहर 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक अवैध कट को लेकर शहर में हाल देखा तो तो अवैध कट से वाहन निकलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

शिवमूर्ति के निकट
सुबह 11.30 बजे शिवमूर्ति के निकट बने अवैध कट से अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवक निकल रहे थे। इस दौरान अगर कोई तेज गति से वाहन आ जाता तो दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बिजलीघर के निकट
दोपहर 12 बजे सिटी बिजलीघर के निकट बने अवैध कट से एक बाइक चालक निकल रहा था। इस दौरान उसके पीछे कार आ रही थी, कट पर अचानक मुड़ते ही कार चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। हादसा हो सकता था।
एमएसके रोड स्टेट बैंक के सामने
दोपहर 12.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने भी अवैध कट बनाया गया है। आसपास रहने वाले सोहेल व अरुण ने बताया कि अवैध कट से वाहन दिनभर निकलते रहते हैं। कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते हैं, जिसमें कई बार चोट भी लगती है। राहुल ने बताया कि कई बार नगरपालिका व यातायात पुलिस को अवैध कट बंद कराने की मांग की थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।


वीवी इंटर कॉलेज के निकट

दोपहर 1.30 बजे वीवी इंटर कॉलेज के निकट बने अवैध कट से बाइक सवार युवक निकल रहा था। पास के दुकानदार विकास ने बताया कि अवैध कट से दुपहिया वाहन निकलते है। कई बार आपस में टकरा जाते हैं। इन अवैध कट से हादसा होने से खतरा रहता है। ये अवैध कट बंद होने चाहिए।
कोट
शहर के बीच मुख्य सड़क पर डिवाइडर में जगह-जगह पर अवैध कट बने होने का मामला जानकारी में है। जल्द ही इन्हें बंद कराया जाएगा।
- विराट भारद्वाज, जिला यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed