फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4 lakh quintal of sugarcane crushing in seven days

सात दिन में चार लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
4 lakh quintal of sugarcane crushing in seven days
सात दिन में चार लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे की बजाज शुगर मिल सात दिन के भीतर चार लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। वहीं, करीब एक सप्ताह के समय के बाद शुगर मिल की पैेराई पटरी पर लौटने से जहां मिल प्रबंधन खुश हैं, वहीं लगातार मिल के चलने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

31 अक्तूबर को कस्बे की बजाज शुगर मिल को चालू कर दिया गया था। मंगलवार तक मिल की ओर से तीन लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी थी। बुधवार शाम छह बजे तक शुगर मिल ने गन्ना क्रय केंद्र व किसानों के माध्यम से आने वाले करीब 42 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। प्रबंधन का दावा है कि शाम छह बजे तक करीब चार लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। शुगर मिल के जीएम केन लेखपाल सिंह ने बताया कि अब मिल सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। मंगलवार को टोकन सेंटर पर कुछ दिक्कतें आने के कारण गन्ने की तुलाई कुछ समय बाधित हुई थी। नतीजतन गन्ने की लाइन लगने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। हालांकि मिल प्रबंधन ने किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए भी पूरी तैयारी कर रखी है। किसानों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने क्रय केंद्रों से आने वाले गन्ने के लिए सुबह ग्यारह बजे तक का समय निर्धारित किया है। मंगलवार दोपहर कुछ समय यदि छोड़ दिया जाए तो अब तक किसानों को यहां किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed