फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   35 feet long garland of flowers prepared to welcome Rahul Gandhi

Shamli News: राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार कराई फूलों की 35 फुट लंबी माला

Thu, 05 Jan 2023 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
35 feet long garland of flowers prepared to welcome Rahul Gandhi
कांधला क्षेत्र के एलम में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए 35 फुट की माला लेकर खड़े कांग्रेस कार? - फोटो : SHAMLI
राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार कराई फूलों की 35 फुट लंबी माला
विज्ञापन

शामली, कांधला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए फूलों की 35 फुट लंबी माला तैयार कराई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बा एलम से भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 6 बजे कांधला होते हुए कैराना के ऊंचा गांव पहुंचेगी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला तैयार की गया है। एलम में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी उसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का 35 फुट की माला से स्वागत करेंगे। दूसरी ओर, शामली से रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शामली आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता उनका जोरशोर से स्वागत करेंगे। राहुल गांधी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष में रालोद का उन्हें पूर्ण समर्थन है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद
कांधला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद रहा। यात्रा के दौरान जिले की एंबुलेंस चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मौजूद रहे। कांधला सीएचसी पर सेफ हाउस बनाया गया है। जिसमें चिकित्सीय संसाधनों के साथ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
होर्डिंग से पाट दिया यात्रा मार्ग
कांधला। यात्रा की तैयारियों में एलम व कांधला के साथ आसपास का क्षेत्र कांग्रेस के होर्डिगों व बैनरों से पाट दिया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं में होर्डिंग व बैनर लगाने की होड़ लग गई। अधिकतर होर्डिंग कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से लगाए गए हैं। एलम से लेकर कांधला तक हाइवे पर लगा कोई भी खंभा ऐसा नहीं है जिस पर कांग्रेस के बैनर या होर्डिंग न लगे हो। कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के एक हिस्से में इस तरह से होर्डिंग लगाए गए हैं कि इसके कारण प्रतिमा भी भी उसके पीछे छिप गई है। जिधर से यात्रा गुजरेगी वहां पर प्रतिमा नहीं सिर्फ कांग्रेस के होर्डिंग ही नजर आएंगे।

-
एलम में 45 बीघा में बनाए गए तीन पंडाल
कांधला। कस्बा एलम में राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए यहां पर 45 बीघा जमीन में तीन पंडाल बनाए गए। जिनमें से एक पंडाल वीवीआईपी है। जिसमें राहुल गांधी व उनके साथ चल रहे वीवीआइपी नेता रुकेंगे। जबकि दूसरा और तीसरा पांडाल उससे कुछ दूरी पर बनाया गया है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण भी काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे कस्बे में पहुंचने पर राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस कस्बे एलम से गांधी खानदान का पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed