फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   34 examination centers and three zonal divided into eight sectors

34 परीक्षा केंद्रों को तीन जोनल और आठ सेक्टरों में बांटा

Wed, 10 Feb 2016 01:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 10 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 21 मार्च को समाप्त होगी। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में उपजिला मजिस्ट्रेट को तहसीलों के जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।  संवेदनशील-अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-1 में शामली शहर के आरके इंटर कालेज, देशभक्त इंटर कालेज, वीवी इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज जैन कन्या इंटर कालेज को शामिल किया है। बीडीओ शामली प्रवीण कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-2 में जनता इंटर कालेज बाबरी, वैदिक इंटर कालेज कुरमाली जनता इंटर कालेज लिसाढ़, एमडी कन्या इंटर कालेज भाजू माजरा को शामिल किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों का सेक्टर दो का मजिस्ट्रेट जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार को बनाया गया है।

 सेक्टर-3 में आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर में नेशनल पब्लिक स्कूल इंटर कालेज जलालाबाद के परीक्षा केंद्रों का सेक्टर तीन का मजिस्ट्रेट जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह को बनाया है।

सेक्टर-4 में गुरुनानक कन्या इंटर कालेज जलालाबाद, लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन, किसान इंटर कालेज थानाभवन के परीक्षा केंद्र का सेक्टर चार का मजिस्ट्रेट जिला विकास अधिकारी एसएन रावत को बनाया गया है।

 सेक्टर-5 में जनता आदर्श इंटर कालेज मालैंडी, केके जीएस कालेज भैंसवाल, जेएल एन कालेज गढ़ीपुख्ता, चौधरी धीरज सिंह कालेज गढ़ीअब्दुला का सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार को बनाया है।

सेक्टर-6 में आर्य वैदिक इंटर कालेज किवाना, इंटर कालेज  एलम, बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंदरावली, राजकीय कन्या इंटर कालेज कांधला, हिंदू कन्या इंटर कालेज का सहायक निबंधक सहकारिता राजीव कुमार वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

सेक्टर-7 में पब्लिक इंटर कालेज कैराना, आर्य कन्या इंटर कालेज कैराना, एमएम इंटर कालेज इस्सौपुर टील, चौधरी मान सिंह राजकीयकालेज कंडेला को शामिल किया गया है। यहां का सेक्टर मजिस्ट्रेट बीडीओ भगवान दास भास्कर को बनाया गया है।


 सेक्टर-8 में कमालपुर कालेज यमुना  खादर कमालपुर, जयभारत  कालेज चौसाना डीएवी कालेज ऊन, आरएसएस कालेज झिंझाना, जय सीता राम कालेज झिंझाना के परीक्षा केंद्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उमेश कुमार शाहू को  बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed