फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   33 out of 105 secondary schools got website

105 माध्यमिक विद्यालयों में 33 की बन पाई वेबसाइट

Mon, 30 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
33 out of 105 secondary schools got website
शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक लेते डीआईओएस। - फोटो : SHAMLI
शामली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 100 दिन की कार्य योजना में शामिल माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट बनाने और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य जिले में धीमी गति से चल रहा है। जिले में 105 विद्यालयों में मात्र 33 की ही वेबसाइट बनी है, जबकि विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का काम अधूरा है जबकि शिक्षकों की शत प्रतिशत ई मेल आईडी बन चुकी है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर यह कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों की वेबसाइट बनाने और कक्षा से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आई बनाने का कार्य 15 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया था। साथ ही बताया गया था कि यह कार्य 100 दिन की कार्य योजना में शामिल है। जिले में यह कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सका। तय समय में कार्य पूरा न करने पर डीआईओएस सरदार सिंह ने सोमवार को श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्यों की बैठक ली। बैठक में प्रशिक्षक मुरली मनोहर इंटर कालेज इस्सोपुर टील के सहायक अध्यापक नीरज कुमार ने ई मेल आईडी और वेबसाइट बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा कि 100 दिन की कार्य योजना में शामिल होने के कारण इस कार्य पर परिषद की नजर है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि इस कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय स्तर पर त्वरित गति से समय पर कार्य पूरा किया जाए। प्रधानाचार्यों ने यह कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। डीआईओएस ने बताया कि अब तक कुल 105 माध्यमिक विद्यालयों में 33 की वेबसाइट बन चुकी है। सभी 695 शिक्षकों की ई मेल आईडी बन चुकी है। कक्षा नौ से 12 तक के कुल 51502 विद्यार्थियों में 32532 की ई मेलआईडी बनाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्यों को यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed