{"_id":"5ca4ee81bdec22142e74b04f","slug":"31554312833-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल जमा न होने पर सपा नेता समेत पांच लोगों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल जमा न होने पर सपा नेता समेत पांच लोगों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिल जमा न होने पर पांच लोगों के कनेक्शन काटे
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला नीला रोजा और शाह मुबारिक में विद्युत बिल जमा न होने पर विद्युत निगम की टीम ने सपा नेता समेत पांच बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद कर मीटर उतार दिए।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला नीला रोजा एवं शाहमुबारिक में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता अशोक वर्मा, एसडीओ नाजिम अली और जेई संजीव सौरव ने टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बकाया बिल जमा न होने पर राशिद, इसराइल, ताहिर और बुंदू के घर से बिजली के केबिल और मीटर उतारकर कब्जे में ले लिए। अधिकारियों ने इन लोगों पर करीब तीन लाख रुपये विद्युत बिल बकाया होना बताया है। अंतिम तारीख तक भी उन्होंने बिल जमा नहीं किया। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला शाहमुबारिक में सपा नेता अशवाक कुरैशी के यहां भी कार्रवाई करते हुए बकाया बिल जमा न होने पर केबिल और मीटर कब्जे में ले लिया। इस दौरान सपा नेता ने केबिल व मीटर उतारने का विरोध किया, लेकिन अधिकारी अपनी कार्रवाई में लगे रहे। इस संबंध में सपा नेता अशवाक कुरैशी ने बताया कि उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहा था कि वे एक दिन बाद बिल जमा कर देंगे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात को नहीं सुना। निगम अधिकारियों ने उन पर लगभग 61 हजार रुपये का बिल बकाया होना बताया है। बृहस्पतिवार को वे बकाया बिल जमा कर देंगे।