{"_id":"5c69a300bdec22089f03bfd2","slug":"31550426880-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में जांबाजो की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में जांबाजो की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
कैराना। पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद की स्मृति में शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर युवकों ने हाथों में तख्तियां लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, पुलवामा जवानों का बदला लो के नारे लगाए। बाद में युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंप कर जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग की।
रविवार शाम साढे़ छह बजे सैकड़ों युवक चौक बाजार में इकट्ठा हुए। युवकों के हाथों में कैंडल व तख्तियां थी। तख्तियों पर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दो, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लिखे थे। चौक बाजार से कैंडल मार्च नारेबाजी करते हुए बेगमपुरा होते हुए शामली रोड स्थित उपजिलाधिकारी आवास पर पहुंचा। एसडीएम के छुट्टी पर होने के चलते कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलवामा हमले का बदला लेने, शहीदों के परिवार को एक करोड़ की सहायता, एक सदस्य को नोकरी, शहीद के माता पिता को गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप को लाइसेंस देने की मांग की गई। साथ ही जाबाजों की शहादत पर आतंकवादियों का सिर कलम किया जाने की मांग की है । इस अवसर पर बिलाल, डॉ फिरोज, अहसान प्रधान, वसीम, वर्गीस झंझोठ, मेहताब, सुरेश विश्वकर्मा, अब्दुल कादिर, अरशद आदि मौजूद रहे।