फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गुस्से और गम में डूबी रेलपार कालोनी

गुस्से और गम में डूबी रेलपार कालोनी

Fri, 15 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गुस्से और गम में डूबी रेलपार कालोनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर की रेलपार कालोनी निवासी अमित की शहादत के बाद कालोनी वासियों में गम और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बहुत सहन हो गया अब समय आ गया है । सरकार को आतंकवादी और उनके आकाओं से आरपार कर देनी चाहिए। रेलपार कालोनी की भौराकला रोड निवासी अमित की शहादत की खबर सुबह जैसे ही लोगों तक पहुंची कालोनी का माहौल शांत होने लगा। कालोनी के जो लोग अमित के परिवार को नहीं जानते थे वह भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। शहर भर से लोग यहां पहुंच रहे थे। हर कोई परिवार के दुख में शामिल होना चाहता था। अमर उजाला ने कुछ लोगों से इस मुद्दे पर बात की तो उनका गुस्सा साफ झलका।

फौज में जाएं नेताओं के बच्चे
नेता मंत्री के बच्चे भी फौज में जाना चाहिए। इसके बाद ही उन्हें टिकट मिलना चाहिए। आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने का समय आ गया है। - देवेंद्र सिंह
विज्ञापन

इंतजाम कर देना चाहिए
ये बहुत दुखद घटना है। रोज देश के लाल खप रहे हैं। ये देेश को बहुत नुकसान हो रहा है। सबको पता है कि आतंकवाद को कौन बढ़ावा दे रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ,सरकार को विचार करके आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले का एक बार में ही इंतजाम कर देना चाहिए। - योगेंद्र निर्वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेना चाहिए
आतंकवादियों की हरकतें बढ़ती जा रही है। देश की सरकार को अब कड़ा फैसला लेना चाहिए। अब बहुत हो चुका है सरकार को अब कुछ नहीं सोचना चाहिए उसे आरपार कर देनी चाहिए। बदला लेेना चाहिए। - श्रवण कुमार

बदला लेने का वक्त
इस आतंकी हमले में मारे गए जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। सरकार इसका ऐसा बदला लेना चाहिए। अब समय आ गया है कि आतंकवाद के आकाओं को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाए। - रजनीश कोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed