फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   माध्यमिक वित विहीन शिक्षको की पद यात्रा पहुंची शामली, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

माध्यमिक वित विहीन शिक्षको की पद यात्रा पहुंची शामली, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Dec 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक वित विहीन शिक्षको की पद यात्रा पहुंची शामली,  डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की ओर से मुख्यमंत्री निंदा यात्रा रैली शनिवार को शामली पहुंची। पदयात्रा में शामिल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष और शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने सरकार से शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कल्याण के लिए सुरक्षा युक्त नियमावली 31 दिसंबर तक तैयार करने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांग पूूूूरी न होने सात जनवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
वीवीइंटर कालेज में स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंची रैली में शामिल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों का अखिलेश सरकार ने जो मानदेय दिया था, उसी मानदेय को प्रदेश की भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। समान कार्य के बदले समान वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर पांच सितंबर को धरना दिया गया था। मांगों पर गौर नहीं किए जाने से शिक्षकों में सरकार के प्रति आक्रोश है। शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग पूरी न होने पर आने वाले लोकसभा चुनाव में विरोध किया जाएगा। रैली में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मौके पर महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा रेणु मिश्रा, महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण भार्गव, नरेश कुमार शर्मा, रामपाल जांगड़ा, अनिल शर्मा, अनिल कश्यप सुधीर वशिष्ठ, महेंद्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, मनोज शर्मा, सरला चौधरी, मेरठ प्रवीन शर्मा, प्रदीप सैनी, संजय कुमार, सुनीता, श्रमिष्ठा, कंवरपाल, पंकज शर्मा, दीपा मलिक, आशीष कुमार, कपिलपाल, नरेंद्र सिंह, स्वाति सपना तोमर, सीमा चौहान, सीमा सहरावत, रूबी, दीपा, मिटो सैनी, शालिनी चौहान, मौजूद रहे। अध्यक्षता उमेश द्विवेदी ने की संचालन रामपाल सिंह व नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed