फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद के त्योहार की मुबारकबाद

गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद के त्योहार की मुबारकबाद

Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद के त्योहार की मुबारकबाद
कांधला। कस्बे व देहात क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुरक्षा के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। इस पर्व पर सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले गलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कस्बे की ईदगाह के मैदान में कस्बे और देहात क्षेत्र में सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह के इमाम मौलाना राशिद कांधलवी ने ईदगाह व मौलाना मोहम्मद अकरम कांधलवी ने नगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वहीं सुरक्षा को लेकर तहसीलदार कैराना, कानूगो, तीन लेखपाल, एबीएसए के साथ पुलिस प्रशासन व नगर पालिका स्टाफ मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। नमाज को सकुशल अदा करवाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रत्येक मस्जिद के बाहर मुस्तैदी के साथ डटे रहे। ईदगाह में मौलाना राशिद कांधलवी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। एक साथ दुआ के लिए उठ रहे हाथों का अलग ही नजारा था। क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में मदरसा बदरूल उलूम गढ़ीदौलत के मदरसे में भी हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed