{"_id":"5b2552a24f1c1bb36e8b8403","slug":"31529172642-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में स्नान करने आए हरियाणा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में स्नान करने आए हरियाणा के युवक की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया हरियाणा निवासी एक युवक डूब गया। आधा घंटे के मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाला।
शनिवार सुबह 10 बजे हरियाणा के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी (19) अमित अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया था। इसी दौरान अमित डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। जिस पर वहा मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर कैराना पुलिस मौके पर पहुंची। आधा घंटा की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अमित के शव को यमुना से बाहर निकाला। सूचना पर गांव कुराड़ से अमित के परिजन भी मौके पर आ गये। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये। यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई हरिओम त्यागी ने बताया कि अमित के परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई से इंकार करने पर शव को उनकी सपुर्दगी में दे दिया।