{"_id":"5afb28734f1c1bdd408b58dd","slug":"31526409331-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह विद्युत विभाग की, भुगत रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह विद्युत विभाग की, भुगत रहे किसान
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही विद्युत निगम की, भुगत रहे किसान
थानाभवन। विद्युत निगम की कार्यशैली भी गजब है। किसान ने अपने खेत का बिल जमा कर रखा है और अधिकारियों ने किसान को नोटिस भेजकर नलकूप का कनेक्शन काट डाला। अब परेशान किसान कनेक्शन जुड़वाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी ग्रामीण मांगेराम ने बताया कि उनके खेत का कनेक्शन पिता फूल्लू सिंह के नाम पर है। बताया कि उन्होंने 13 मई 2017 को अपना पुराना बिल जमा कर दिया था। उनके पास सिर्फ इस साल का बकाया बिल है, लेकिन दो दिन पहले विद्युत निगम की टीम उनके खेत पर पहुंची और उन्हें दो साल का बिल बकाया होने का नोटिस देते हुए उनका कनेक्शन काट दिया। इस पर पिछले साल तक का बिल जमा होने की रसीद भी दिखाई, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनीं। इसके अलावा भी क्षेत्र में ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले ऐसे हैं। इसमें किसानों ने अपना बिल जमा कर रखा है। एसडीओ मनोज कुमार तंवर का कहना है कि यदि किसी के बिल में कोई गलती है तो उक्त व्यक्ति अपना बिल और पुरानी रसीद कार्यालय में लाकर संशोधित करा सकता है। इस मामले में भी जांच की जाएगी कि यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है।