फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां में जुटे रालोद कार्यकर्ता

कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां में जुटे रालोद कार्यकर्ता

Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां में जुटे रालोद कार्यकर्ता
कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां में जुुटे रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन

शामली। रालोद की बैठक में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिह गुर्जर ने कहा कि पार्टी को बूूथ संगठन तक मजबूत करना है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में जिले के प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि 28 मई के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराना सामाजिक सद्भावना का संदेश देना है। रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर विधानसभा स्तर पर सेक्टर, बूथ और कमेटियां तैयार कर ली गई है। बैठक को पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बलवीर सिंह मलिक, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन तरसपाल मलिक, अशरफ अली, सतवीर सिंह पंवार, पूर्व प्रमुुख वाजिद अली, ऋषिपाल राझड़, देशराज भनेड़ा, विक्रंात जावला, जावेद अख्तर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश रालोद छात्रसभा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बालियान, अनवार चौधरी, हरेंद्र कुमार, प्रवीण भैसवाल , सनोज चौधरी, सुनील कुड़ाना, रामपाल सिंह एडवोकेट, मुकेश सैनी, उस्मान, संजीव, सतवीर मूंछ, कवरंपाल मालेंडी, रविंद्र सोहा, आशुतोष पंवार मौजूद रहे। संचालन रजनीश कोरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed