{"_id":"5ab3fa0b4f1c1bc4758b6ecd","slug":"31521744395-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने जल संरक्षण को लेकर निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने जल संरक्षण को लेकर निकाली जागरुकता रैली
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए रैली निकाली
शामली। विश्व जल दिवस के अवसर पर एनसीसी की यूपी 85 बटालियन के तत्वावधान में जल संरक्षण रैली निकाली। कैडेटों ने पूरे शहर में घूमकर लोगों से जल की बर्बादी नहीं करने की अपील की।
बृहस्पतिवार को एनसीसी बटालियन ने शहर में विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया ने किया। रैली एनसीसी बटालियन से प्रारंभ होकर शहर के माजरा रोड, धीमानपुरा फाटक, सुभाष चौक, भिक्की मोड़, बड़ा बाजार आदि स्थानों से होकर बटालियन पहुंचकर समाप्त हुई। एनसीसी कैडेट ने जल संरक्षण, जीवन संरक्षण, जल है तो जीवन है, जल नहीं, तो कल नहीं व स्वच्छ जल हंसता हुआ कल आदि नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कर्नल प्रदीप भाटिया ने कहा कि पूरा विश्व पेयजल की समस्या से जूझ रहा है और आने वाले 20 वर्षों में यह समस्या और अधिक ज्वलंत हो जाएगी। हम सभी जानते हैं कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसके बाद भी सभी नागरिक जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं है। प्रति दिन लाखों लीटर पानी बिना जरूरत के बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने सभी कैडेट को जल की अधिक बर्बादी न करने और समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार भी जल संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इस दौरान अमर सिंह, सुखपाल सिंह, जसबीर, सुभाष, संदीप, रणबीर, राजेश, पवन, मदन, संजीव, सुशील, योगेंद्र सिंह, मंजीत आदि मौजूद रहे।