{"_id":"5aa2d4624f1c1bc0758b4933","slug":"31520620642-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों सहित आज रालोद में शामिल होंगे अशरफ अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों सहित आज रालोद में शामिल होंगे अशरफ अली
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शामली)। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की मौजूदगी में शनिवार को पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान अपने समर्थकों सहित रालोद में शामिल होंगे। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जलालाबाद में तैयारियां हो चुकी हैं।
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह दो दिन के दौरे पर शामली आए हुए हैं। शनिवार को शाम करीब चार बजे वह जलालाबाद में पहुंचेंगे। इसी दौरान किला परिवार के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां अपने समर्थकों सहित रालोद में शामिल होंगे, जिसमें जलालाबाद के वर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार सहित अन्य प्रधान भी मौजूद रहें। उस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां ने 2012 में थानाभवन विधानसभा सीट से रालोद के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था, जिसमें वह मात्र 265 वोटों से हारे थे। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए थे। उनके रालोद में शामिल होने से क्षेत्र में बसपा को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। वहीं, रालोद ने जाट मुसलिम गठजोड़ को मजबूत करने का जो अभियान चलाया है। कुछ दिन पूर्व जहां पूर्व सांसद अमीर आलम खान और उनके बेटे नवाजिश आलम खान को रालोद में शामिल किया गया, तो अब अशरफ अली खान के शामिल होने से रालोद के गठजोड़ को मजबूती मिलने की उम्मीद है।