{"_id":"5a11d1194f1c1b59678bce19","slug":"31511117081-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल रही 65 डग्गामार, पकड़ी मात्र दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल रही 65 डग्गामार, पकड़ी मात्र दो
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। कैराना-पानीपत रूट पर रोजाना डग्गामार जीपें दौड़ती हैं। रविवार को कैराना में पहुंचे एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए मात्र दो डग्गामार जीपें पकड़ी।
कैराना-पानीपत रूट पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। जो बिना रोक टोक के खूब चलते हैं। खटारा हो चुके इन वाहनों की फिटनेस पर भी सवालिया निशान है। पुलिस-प्रशासन के रहमो-करम पर दौड़ने वाली इन वाहनों से पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन उपसंभागीय परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है। निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की सख्ती के बाद रविवार को एआरटीओ मुंशीलाल कैराना में पहुंचे और डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। एआरटीओ के आने की सूचना पर डग्गामार वाहन चालक अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर भागने लगे। इसी दौरान एआरटीओ ने पानीपत कैराना रूट पर चलने वाली दो डग्गामार गाड़ियों को पकड़ कर कोतवाली में लाकर खड़ी कर ली।