{"_id":"5da21bc88ebc3e014b5fb09a","slug":"31-people-found-stealing-in-the-raid-shamli-news-mrt4481974111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 31 लोग चोरी करते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में 31 लोग चोरी करते मिले
विज्ञापन
31 people found stealing in the raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे में 31 लोग चोरी करते मिले
कांधला (शामली)। विद्युत निगम की टीम ने सुबह के समय अभियान चलाकर विद्युत करते हुए कई लोगों को मौके पर पकड़ लिया। शनिवार को सुबह चार बजे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने एंटी इलेक्ट्रिसिटी थीफ अभियान चलाया गया। अभियान में 31 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध थाना कांधला में तहरीर दी गई।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में शहर में चेकिंग की गई । विद्युत चेकिंग टीम अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह, नोडल अधिकारी प्रेमचंद वर्मा, एवं कोमल, अजय कुमार, जमुना प्रसाद, अमित कुमार, अमित मलिक, तारकेश्वर यादव, सहकर्मी नौशाद, रवि भूरा, इंतजार मौजूद रहे। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रक्खा निवासी मनीष, राजू उर्फ राजकुमार व मैनपाल कई माह से घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे थे। शनिवार को एसआई राजकुमार चंदेल ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को उनके खेत से गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दो माह पूर्व गंगेरू रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत के मामले में फरार चल रहे गांव गंगेरू निवासी बाइक ललित को गिरफ्तार किया। कैराना निवासी सलीम को भी दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।