फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 million copper looted from transformer by holding employees hostage in Dullakhedi power station

बिजली घर पर डकैती, 30 लाख का तांबा लूटा

Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
30 million copper looted from transformer by holding employees hostage in Dullakhedi power station
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाहेडी बिजली घर पर डकैती के बाद क्षतीग्रस्त ट्रांसफारमर - फोटो : SHAMLI
दुल्लाखेड़ी बिजलीघर में कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से 30 लाख का तांबा लूटा
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थाने के गांव दुल्लाखेड़ी बिजलीघर में छह हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश पांच एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर से करीब 30 लाख का तांबा लूट लेले गए। बेखौफ बदमाश रात भर तांबा निकालते रहे। सुबह कर्मचारियों के शोर मचाने पर राहगीरों ने कर्मचारियों को बंधनमुक्त किया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे बिजलीघर पर खेड़की निवासी महेश तथा कैल शिकारपुर निवासी मोनू ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा तथा कर्मचारी महेश को किसी काम से बाहर बुलाया। महेश जैसे ही बाहर आया, तभी चार अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए तथा महेश को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए धक्का देते हुए अंदर ले गए। वहां मौजूद मोनू को भी बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। दोनों को एक कमरे में बंद कर बाहर का कुंडा लगा दिया। बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजलीघर के प्रांगण में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से करीब तीस लाख रुपये कीमत का तांबा निकाल लिया। बदमाश सुबह करीब साढ़े चार बजे तक तांबा निकालते रहे और इसके बाद दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देेते हुए तांबा वाहन में लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने सड़क पर भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे कुछ युवकों को आवाज दी, जिसके बाद युवक वहां पहुंचे तथा कमरे का कुंडा खोलकर दोनों कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया। इसके बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, विद्युत निगम के एक्सईएन राजपाल रघुवंशी, एसडीओ अरुण कुमार, जेई सौरभ सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के बाद एसपी नित्यानंद रॉय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब छह थी, जिन्होंने आते ही उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। इस संबंध में बिजलीघर के जेई सौरभ सक्सेना ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्लाखेड़ी सब स्टेशन पर हुई घटना के खुलासे के लिए सीओ थानाभवन के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गईं हैं। एसओजी को भी इसमें लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

- नित्यानंद राय, एसपी।

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाहेडी बिजली घर पर डकैती के बाद क्षतीग्रस्त ट्रांसफारमर

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाहेडी बिजली घर पर डकैती के बाद क्षतीग्रस्त ट्रांसफारमर- फोटो : SHAMLI

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाहेडी बिजली घर पर डकैती के बाद  के घटना की जानकारी लेने पहुचे एसपी

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाहेडी बिजली घर पर डकैती के बाद के घटना की जानकारी लेने पहुचे एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed