{"_id":"695c10192b8696876c0e8c52","slug":"2925-crore-rupees-will-be-spent-on-widening-the-rajbaha-track-shamli-news-c-26-1-smrt1047-156929-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 29.25 करोड़ से होगा रजबहा पटरी का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 29.25 करोड़ से होगा रजबहा पटरी का चौड़ीकरण
Tue, 06 Jan 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश शासन की धर्मार्थ योजना के तहत मेरठ–करनाल हाईवे से ढिंढावली, दुल्लाखेड़ी होते हुए गंदेवड़ा संगम तक जाने वाली लगभग 14 किलोमीटर लंबी रजबहा पटरी के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 29 करोड़ 25 लाख एक हजार रुपये की लागत आएगी। शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 5 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से गंगा–यमुना के गंदेवड़ा संगम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा चुका है। संगम तक पहुंचने के लिए जिले में पहले ही दिल्ली–शामली, सहारनपुर हाईवे, जलालाबाद–गंगोह मार्ग, शामली–गढ़ीपुख्ता मार्ग और दुल्लाखेड़ी होकर गंदेवड़ा तक की सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है।
अब संगम तक पहुंच को और सुगम बनाने के लिए मेरठ–करनाल हाईवे से ढिंढावली, सिभालका गांव होते हुए दुल्लाखेड़ी से गंदेवड़ा संगम तक रजबहा पटरी के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो चुका है और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।