{"_id":"629a59927e5fd412a902437c","slug":"2700-girls-will-learn-self-defense-tricks-even-during-holidays-shamli-news-mrt5914288195","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिनों में भी 2700 बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिनों में भी 2700 बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों की लगभग 2700 बालिकाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में भी आत्मरक्षा के गुर सीख सकेंगी। शासन ने मिशन शक्ति-4 के तहत ऑनलाइन माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है। इस कार्य योजना के तहत 22 दिन के अलग-अलग यू ट्यूब वीडियो दिए गए हैं, जिनके माध्यम से बालिकाएं घर पर ही आत्मरक्षा के लिए अभ्यास कर सकेगी।
मिशन शक्ति-4 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाने की कार्य योजना बनाई गई है। यह प्रशिक्षण पहले विद्यालयों में दिया जा रहा था, लेकिन ग्रीष्मकालीन अवकाश में यह बंद हो गया था। अब शासन ने अवकाश के दिनों में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए अभ्यास करने का कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए हैं। शासन ने यूट्यूब लिंक पर वीडियो के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है। 22 दिन की अलग-अलग वीडियो तैयार की गई है। इन वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था है, जिन्हें देखकर घर पर रहकर भी बालिकाएं आत्मरक्षा के लिए लगातार अभ्यास कर सकेगी।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 120 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली करीब 2700 बालिकाओं को घर पर ही इसका लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से मिशन शक्ति-4 के तहत ऑनलाइन माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाने संबंधी शासन के निर्देश मिले हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और अभ्यास कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी विद्यालयों में कक्षाओं के मोबाइल व्हाटसएप ग्रुप बने हुए हैं। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से बालिकाओं को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण और अभ्यास कराने की व्यवस्था बनाएं,जिससे बालिकाएं घर पर रहकर निरंतर आत्मरक्षा का अभ्यास कर सके।