फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 thousand cusecs of water into Yamuna left

यमुना में छोड़ा 25 हजार क्यूसेक पानी

Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 thousand cusecs of water into Yamuna left
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/चौसाना। पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश से हथनीकुंड बैराज से दोपहर दो बजे 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से सोमवार को सुबह से यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। चौसाना क्षेत्र के गांव साल्हापुर मे यमुना का जलस्तर बढ़ने से ड्रेनेज खंड ग्रामीणों की मदद से पेड़ों और बांस की बल्लियां पानी में गाढ़कर युद्ध स्तर पर कटान रोक रहा है। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पहाड़ों पर बारिश होने के बाद 13 अगस्त को हथनी कुंड बैराज से एक लाख 39 हजार क्यूसेक पानी यमुना मे छोड़ दिए जाने से जिले के चौतरा गांव के कलरी मजरे, नाईनंगला, साल्हापुर डुंडूखेड़ा गांवों में यमुना कटान से हालात बदतर हो गए थे। यमुना कटान से अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जिले का ड्रेनेज खंड कलरी, साल्हापुर और डुंडूखेड़ा गावों में यमुना का कटान रोकने में जुटा है। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर दो बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना में 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता यासीन खां ने बताया कि साल्हापुर, कलरी, डुंडूखेड़ा गांवों में कटान रोकने का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है, उधर जिले में यमुना कटान के हालातों को लेकर ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केपी  सिंह लखनऊ में सिंचाई विभाग      के अफसरों की बैठक में रवाना  हो गए हैं। यमुना में छोड़े गए पानी का असर जिले में सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। केंद्रीय जल पर्यवेक्षकों ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे कैराना यमुना पुल पर 229.45 मीटर दर्ज किया गया है। सोमवार को 229.80-90 मीटर जलस्तर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed