फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   245 objections received on all three sugarcane committees for delegate elections

Shamli News: डेलीगेट चुनाव के लिए तीनों गन्ना समितियों पर आईं 245 आपत्तियां

Wed, 25 Sep 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
245 objections received on all three sugarcane committees for delegate elections
शामली। तीन अक्तूबर को होने वाले डेलीगेट के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले भर में शामली, थानाभवन, और ऊन समितियों में आपत्तियां दाखिल करने के लिए भीड़ लगी रही। तीनों गन्ना समिति पर 245 आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली गन्ना समिति में 84, ऊन गन्ना समिति में 136 और थानाभवन गन्ना समिति में 25 आपत्तियां प्राप्त हुई है। डेलीगेट के चुनाव के लिए मृतकों के नाम काटने और नए मतदाताओं के नाम संशोधन और जोड़ने की आपत्तियां शामिल है। बुधवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद तीन बजे अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जिला प्रशासन ने तीन अक्तूबर को डेलीगेट चुनाव में मतदान की तिथि घोषित कर रखी है।
विज्ञापन

शामली गन्ना सहकारी समिति में सभी छह काउंटरों पर आपत्तियां आई। बीबीपुर हटिया गांव में मतदाता सूची से इमरान, रियासत, इकराम, सरजीत, मांगेराम, राजकुमार, कश्मीर सिंह, फुरकान समेत 16 नाम गायब करने का आरोप लगाया। जसाला-कैराना सर्किल पर संतोष और जितेंद्र के नाम करने की शिकायत की गई। ऊंचा गांव और बुडीना कला सर्किल में 20 आपत्तियां प्राप्त हुई। शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शामली समिति की 11 सर्किल पर 84 शिकायत प्राप्त हुई है। ऊन गन्ना सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव अजित सिंह ने बताया कि ऊन में अधिकांश में मृतकों के नाम हटाने और नए नाम संशोधन और जोड़ने की आपत्ति आई है। थानाभवन समिति के सचिव भास्कर रघवंशी ने बताया कि थानाभवन समिति पर भी नाम संशोधन, नए नाम जोड़ने, मृतकों के नाम काटने की आपत्ति आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मतदान केंद्र पर डाले जाएगे वोट
जिले की गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट के चुनाव के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए है। शामली में श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज, थानाभवन में लाला लाजपत राय बालक और बालिका इंटर कालेज, ऊन में डीएवी इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे तक मतदान होगा। एआर काॅपरेटिव शिवम मलिक ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed