{"_id":"67ba0d8fc83eb07be707ab93","slug":"239-lakh-rupees-stolen-from-the-committee-incident-captured-in-cctv-camera-shamli-news-c-26-1-smrt1048-137441-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समिति से 2.39 लाख रुपये चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समिति से 2.39 लाख रुपये चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
ऊन। बीपैक्स समिति ऊन में दिनदहाड़े 2.39 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऊन ब्लॉक में स्थित बी पैक्स समिति पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात युवक ने ताला खोलकर कार्यालय के अंदर अलमारी में रखी करीब 2.39 लाख नकदी चोरी कर ली।
सुबह जब कर्मचारी समिति पर आए तब उन्हें सीसीटीवी कैमरे व इनवर्टर बंद मिला और अलमारी से कैश गायब मिला।उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें एक युवक ताला खोलकर समिति के अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे बंद करने के लिए इनवर्टर बंद कर दिया तथा कैश लेकर भाग गया। फुटेज में एक अन्य युवक भी संदिग्ध दिखाई दे रहा है। समिति के एचडी मोनू कुमार व सभापति गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कब्जे में ले लिया तथा चोरों की तलाश शुरू कर दी हैै।
समिति पर तैनात कर्मचारी जहीर समिति के पीछे बने क्वार्टर में रहता है उसी के पास समिति कार्यालय की चाबी रहती है। जहीर ने बताया कि उसने कमरे में चाबी रखी हुई थी तथा वह अपने कमरे की चाबी बंद कर बाहर छुपाकर रख कर अपने खेत पर चला गया था। उसके कमरे का ताला खोलकर चोरों ने समिति कार्यालय की चाबी चुरा ली तथा घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। े